कुशीनगर, नवम्बर 13 -- Kushinagar News: कुशीनगर। विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों के लिए पीएम श्री योजना के तहत जिले में मेडिकल असेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा। इन शिविरों का उद्देश्य बच्चों की दिव्यांगता का चिकित्सकीय परीक्षण कर आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं यूनिक आईडी कार्ड निर्गत कराना तथा भारत सरकार के पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त लंबित आवेदनों का निस्तारण करना है। सीएमओ डॉ. चंद्र प्रकाश ने बताया कि जिले के विभिन्न ब्लॉको में 13 से 21 नवम्बर तक निर्धारित तिथियों पर मेडिकल असेसमेंट कैम्प आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविरों का समय सुबह 11 से सायं 4 बजे तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि 13 नवम्बर को पडरौना व विशुनपुरा ब्लॉक, 17 नवम्बर को दुदही, सेवरही और तमकुहीराज में आयोजित होंगे। वहीं 18 नवम्बर को कसया व फाजिलनगर तथा 19 नवम्बर को हाटा, सुकरौली और मोती...