कुशीनगर, नवम्बर 4 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 के लिए जिले में ऑनलाइन चयनित 162 परीक्षा केंद्रों पर आई आपत्तियों का निस्तारण बुधवार को किया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपदीय केंद्र निर्धारण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 बजे आयोजित होगी। बैठक में आपत्ति दाखिल करने वाले 173 विद्यालयों के प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों पर साक्ष्यों के आधार पर विचार किया जाएगा।माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा वर्ष 2027 के लिए जिले में छात्र आवंटन सहित 162 परीक्षा केंद्रों की सूची अपनी वेबसाइट पर जारी की है। यह भी पढ़ें- Balia News: यूपी बोर्ड परीक्षा : केन्द्रों की संख्या में बदलाव संभव, डीएम ने मांगी रिपोर्ट परिषद के निर्देश पर जिला...