Kushinagar News: बोदरवार न्यू पीएचसी में मरीजों से टीम ने लिया फीडबैक
कुशीनगर, अगस्त 24 -- Kushinagar News: बोदरवार। स्टेट रिव्यू मिशन की टीम ने रविवार को बोदरवार बाजार स्थित न्यू पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। डॉ. सुनील कुमार और डॉ. यूसुफ शाह ने मरीजों से बातचीत कर दवा, जांच और उपचार की जानकारी ली। टीम ने प्रसूति कक्ष, औषधि भंडार, शौचालय, बिजली-पानी और चिकित्सा उपकरणों का जायजा लिया। मरीजों ने बताया कि कुछ जांच केंद्र पर हो जाती हैं, जबकि कम वोल्टेज के कारण कई मशीनें नहीं चल पातीं। टीम ने अस्पताल भवन में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य को भी देखा। निरीक्षण के दौरान पूरा स्टाफ मौजूद रहा। यह भी पढ़ें- Jaunpur News: पीएचसी पर एसआरएम ने किया स्वास्थ्य मेले का निरीक्षणजौरा बाजार पीएचसी की व्यवस्थाओं से एसआरएम टीम संतुष्ट बेलवा कारखाना। फाजिलनगर क्षेत्र के जौरा बाजार स्थित पीएचसी का रविवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.