Kushinagar News: बेटे के जन्मदिन पर तमंचा से गुब्बारा फोड़ने वाला गिरफ्तार
कुशीनगर, अक्टूबर 13 -- Kushinagar News: पडरौना। कप्तानगंज थाने की पुलिस ने एक अवैध तमन्चा 12 बोर के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक अवैध तमन्चा 12 बोर के साथ विपिन पाण्डेय पुत्र रामहरख पाण्डेय निवासी सेमरा थाना कप्तानगंज उम्र 40 वर्ष को गिरफ्तार किया। अभियुक्त का अपने बेटे के जन्मदिन पर अवैध तमन्चा से गुब्बारा फोड़ने का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय, दरोगा सचिन दिवाकर, सिपाही बृजेश राय, रोशन त्रिपाठी, अभिषेक सिंह व मुकेश यादव आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.