Kushinagar News: बिना परमिट हाटा क्षेत्र के गांवों में हरे पेड़ों की कटान जारी
कुशीनगर, अक्टूबर 12 -- Kushinagar News: कुशीनगर। हाटा ब्लॉक के आधा दर्जन गांवों में हरे पेड़ों की कटान का सिलसिला जारी है। आम, कटहल और सागौन के हरे पेड़ों को काटकर उनकी लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लादकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाई जा रही है। आरोप है कि यह काम भोर और देर शाम के समय किया जा रहा है, ताकि लकड़ी को आसानी से ठिकाने तक पहुंचाया जा सके।ग्रामीणों का कहना है कि सोहसा मठिया चौराहे के रास्ते आए दिन वाहनों पर लकड़ी लादकर ले जाते हुए देखा जाता है। हरे पेड़ों की लगातार कटान से क्षेत्र में चिंता बढ़ रही है। पेड़ों को काटने के बाद लकड़ी को तेजी से दूसरे स्थानों पर पहुंचा दिया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि हाटा ब्लॉक के महुआडीह स्थान, महुआडीह गोदाम, टोले, छेरियहवा, बेदौली, परसौना और धूस सहित आसपास के गांवों में हरे पेड़ों की कटान हो रही है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.