कुशीनगर, अक्टूबर 4 -- Kushinagar News: कुशीनगर। खड्डा क्षेत्र के ग्रामसभा महदेवा में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच सूरवीर फाउंडेशन और राजेश मणि इंटर कॉलेज नौरंगिया की टीम ने राहत सामग्री वितरित की। सालिकपुर पुलिस चौकी के पास स्थित महदेवा गांव में टीम ने घर-घर पहुंचकर भोजन, फल, बिस्कुट, पानी समेत अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई। सूरवीर फाउंडेशन की अध्यक्ष पूर्णिमा पाण्डेय की पहल पर धनंजय मिश्रा और राजेश मणि इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार दुबे के नेतृत्व में टीम ने बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाई। इस दौरान बाढ़ से गांव में उत्पन्न भयावह स्थिति को देखकर टीम के सदस्यों ने पीड़ित परिवारों की समस्याओं का जायजा भी लिया।ग्रामीणों के मुताबिक बाढ़ से खेतों में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं, जबकि घरों में रखा सामान भी पानी में खराब ...