कुशीनगर, अगस्त 20 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तरया सुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर चौकी पर तैनात सिपाही को बुधवार की रात बालू लदे ट्रक से चालक ने कुचलने का प्रयास किया। चालक ने ट्रक उनकी बाइक पर चढ़ा दी। सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। मनबढ़ चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल सिपाही को इलाज के लिए गोरखपुर के एक निजी अस्पताल भेजा गया है। एसपी समेत अन्य अफसरों ने रात में सिपाही का हाल जाना। ट्रक चालक की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी। टीम ने ट्रक का पीछा कर बिहार में पकड़ लिया। चालक हिरासत में है。

घटना का विवरण सिपाही बृजेंद्र मणि त्रिपाठी बुधवार की देर रात बहादुरपुर चौकी पर ड्यूटी पर थे। निर्माणाधीन ओवरब्रिज से कुछ आगे डाइवर्जन पर बिहार की ओर से आ रहे बालू लदे ट्रक ने उनकी बाइक पर चढ़ा दी। हादसे में सिपाही गंभीर रूप ...