कुशीनगर, अगस्त 5 -- Kushinagar News: कुशीनगर। निज संवाददाता विद्युत उपकेंन्द्र पटहेरवा के महुआवां तिवारी गांव में बार बार एल टी लाइन का तार टूटकर गिरने से ग्रामीण जहां आजिज आ गए हैं, वहीं रात में पूरा पटहेरवा फीडर चलाने मे विद्युत कर्मियों के भी पसीने छूट जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जर्जर हो चुके तार को बदले जाने की मांग की है।विद्युत उपकेंद्र पटहेरवा के पटहेरवा फीडर क्षेत्र के महुअवां तिवारी गांव में लगा एल टी ग्रेड का तार काफ़ी पुराना व जर्जर हो चुका है। आये दिन बिजली का तार टूट कर गिर जाता है, जिससे गांव की बिजली सप्लाई बाधित हो जाती है। ग्रामीणों की सूचना पर रात में ही विद्युत कर्मियों को आकर बिजली व्यवस्था या तो दुरुस्त करनी पड़ती है या ट्रांसफार्मर से बिजली खोल कर बिजली सप्लाई चालू की जाती है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: जर्जर बिजली के ...