कुशीनगर, जुलाई 14 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। जिले में मूसलाधार बारिश के बाद जिले में यूरिया खाद की डिमांड यकायक बढ गई है। खरीफ का सीजन शुरू होने के बाद से जिले के अधिकांश बी पैक्स समितियों से खाद की कमी है। समितियों पर खाद नहीं मिलने के कारण किसान हलकान हैं। किसान खाद के लिए प्राइवेट दुकानों का चक्कर लगा रहे हैं। वहीं विभाग का दावा है कि समितियों पर खाद का स्टॉक किया गया है, लेकिन इसके विपरीत खाद गायब होने से किसानों में इसे लेकर आक्रोश है।

किसान की स्थिति जनपद में कुल 145 बी पैक्स समितियों में सभी समितियां सक्रिय हैं। इन समितियों में विभाग का दावा है कि पर्याप्त मात्रा में डीएपी, एनपीके, यूरिया व नैनो डीएपी भेजा गया था। समितियों को मिले खाद का वितरण हो चुका है। विभाग का दावा है कि खाद का स्टॉक समितियों में 1987 यूरिय...