कुशीनगर, जुलाई 12 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिले में हो रही बारिश के बाद जहां मौसम सुहावना हुआ है तो वहीं मौसमी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है। शनिवार को स्वशासी मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में एक हजार से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मरीज वायरल बुखार, सर्दी-खांसी, गले में संक्रमण, डायरिया, पेट दर्द और त्वचा संबंधी बीमारियों से पीड़ित रहे। ओपीडी में मरीजों की भीड़ के चलते सुबह से ही पर्चा काउंटर और विभिन्न विभागों के बाहर कतारें लगी रहीं। मेडिसीन विभाग के डॉ. उपेंद्र चौधरी का कहना है कि बारिश के मौसम में तापमान में उतार-चढ़ाव, जलजमाव और दूषित पानी के कारण संक्रमण तेजी से फैलता है। यह भी पढ़ें- Orai News: बारिश न होने से बढ़ी उमस करने लगी बीमार इस समय बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत...