कुशीनगर, अक्टूबर 14 -- Kushinagar News: कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज व खड्डा क्षेत्र में बाढ़ का पानी उतरने के बाद गांवों में फैली गंदगी, जलभराव और दूषित पेयजल से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने स्वच्छता अभियान तेज कर दिया है। बाढ़ प्रभावित गांवों में साफ-सफाई के साथ एंटी लार्वा दवा का छिड़काव और फॉगिंग कराई जा रही है। वहीं, जलभराव वाले स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर और चूने का छिड़काव कर संक्रमण की आशंका कम करने की पहल की गई है। दूषित होने की आशंका वाले नलों को लाल निशान लगाकर चिह्नित किया जा रहा है। उनकी मरम्मत कराने के साथ पानी को शुद्ध करने के लिए क्लोरीन की गोलियां भी डाली जा रही हैं।तमकुहीराज तहसील क्षेत्र के अहिरौलीदान, बाघाचौर, बांक खास, जवही दयाल, जवही मलही अहतमाली, जवही मलही मुस्तकिल, बेदूपार अहतमाली, ...