Kushinagar News: बाढ़ पीड़ितों के लिए 1100 सेट और पहुंची राहत सामग्री
कुशीनगर, अक्टूबर 1 -- Kushinagar News: कुशीनगर। तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में बड़ी गंडक नदी (नारायणी) के एपी तटबंध टूटने के बाद जवही दयाल, चैनपट्टी समेत आसपास के गांवों में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाने के बाद अब उनके बीच राहत सामग्री वितरण की तैयारी तेज कर दी गई है। मंगलवार की रात बहराइच और गोरखपुर से करीब 1100 सेट आपदा राहत सामग्री तहसील मुख्यालय पहुंची। राहत सामग्री के प्रत्येक सेट में लाई, आलू, नमक, तिरपाल, गैलन, बाल्टी, मग और डिटोल समेत जरूरत की अन्य सामग्री शामिल है। राहत सामग्री पहुंचने के बाद प्रशासन ने प्रभावित परिवारों तक इसे पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- राहत कैंप दो किमी दूर, दो सौ से अधिक ग्रामीणों ने ली बंधे पर शरण बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.