कुशीनगर, अक्टूबर 11 -- Kushinagar News: कुशीनगर। फाजिलनगर क्षेत्र के उस्मानपुर गांव में ऐतिहासिक वीरभारी टीले के संरक्षण के लिए पुरातत्व विभाग की ओर से कराए जा रहे बाउंड्रीवाल निर्माण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण से रामपुर उर्फ खुशहाल टोला की मुख्य सड़क अवरुद्ध हो सकती है। इस संबंध में ग्रामीणों ने डीएम को पत्र देकर निर्माण कार्य रोकने, मौके की जांच कराने और रास्ते की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। डीएम ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम सभा के अंतर्गत आने वाली यह सड़क गांव को बिरमाभारी-बनकटा मार्ग और बहादुर चौराहे से जोड़ती है। इस रास्ते से स्कूली बच्चे, मरीज और अन्य ग्रामीण प्रतिदिन आवागमन करते हैं। इसके अलावा सड़क दुर्गा मंदिर, शहीद बाबा की म...