Kushinagar News: बाइक सवार युवक पर पुलिस ने की कार्रवाई
कुशीनगर, अक्टूबर 13 -- Kushinagar News: पडरौना। सीओ जयन्त यादव के नेतृत्व में पटहेरवा पुलिस ने बाइक से सठियांव नौका बिहार के पास आने जाने वाले महिलाओं व छात्राओं के साथ अनावश्यक रुप से टीका टिप्पणी कर रहे युवक पर कार्रवाई की है। उसके चलते महिलाओं तथा आने जाने वाली छात्राओं पर बुरा असर पड़ रहा था। पुलिस ने आदित्य गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता निवासी विशुनपुर बाजार थाना बघौचघाट जनपद देवरिया को बाइक के साथ गिरफ्तार किया। टीम में थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, दरोगा विशाल कुमार, सिपाही कृष्णा पाण्डेय, रानू सिंह, पार्वती सिंह व पूजा पाण्डेय आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: महिलाओं पर टिप्पणी करने वाले को भेजा जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.