कुशीनगर, जुलाई 13 -- Kushinagar News: कुशीनगर। वाल्मीकिनगर गंडक बैराज पर नदी के डिस्चार्ज में लगातार उतार-चढ़ाव से खड्डा रेता क्षेत्र के गांवों में रहने वाले लोगों की धड़कनें तेज हो गईं हैं। रविवार की सुबह बैराज से नदी का डिस्चार्ज 67 हजार क्यूसेक से बढ़कर 69 हजार 800 क्यूसेक पर पहुंच गया। इसके चलते रेताक्षेत्र के निचले इलाकों में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। बसंतपुर-मरिचहवा मुख्य मार्ग पर नदी का पानी पहुंच जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। ग्रामीण जान जोखिम में डालकर लोहे के पाइप के सहारे रास्ता पार करने को मजबूर हैं। नेपाल के जल अधिग्रहण क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण बड़ी गंडक नदी के डिस्चार्ज में लगातार बदलाव हो रहा है। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: करोड़ों के बजट के बावजूद बदहाल तटबंध मार्ग, ग्रामीणों का फूटा ...