Kushinagar News: बरसात से स्कूल परिसर में जलभराव, छात्रों एवं शिक्षकों का आवागमन बाधित
कुशीनगर, जुलाई 14 -- Kushinagar News: मथौली बाजार। पिछले दो दिनों से हो रही लगातार बरसात के कारण नगर पंचायत मथौली स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में जलभराव हो गया है। विद्यालय के मैदान के साथ-साथ रसोई घर के सामने भी गंदा पानी जमा है। साथ ही इसी परिसर से होकर जाने वाले कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तक पानी भर गया है। इससे संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताई जा रही है। कंपोजिट विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक कुल 167 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जहां आठ शिक्षक तैनात हैं। परिसर में जलभराव के कारण छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को कक्षा तक पहुंचने में भारी दिक्कत हो रही है। यह भी पढ़ें- Deoria News: बारिश से विद्यालय परिसर में जलभराव, शिक्षक-छात्र परेशान रसोई घर के सामने पानी भरा होने से मध्याह्न भोजन बनाने में भी समस्या आ रही है। स्कूल परिसर पानी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.