कुशीनगर, अगस्त 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर। सोहसा मठिया चौराहे से बैदौली चौराहे तक खजुरिया नहर शाखा की पटरी खड़ंजा मार्ग से आधा दर्जन गांवों के राहगीरों को यात्रा करने में असुविधा होती है। खड़ंजा मार्ग की लगभग पांच किमी दूरी है। खजुरिया नहर शाखा की पटरी पिच होने से तहसील मुख्यालय कसया और हेतिमपुर आने जाने में लोगों को काफी सहूलियत होगी। खड़ंजा मार्ग से कुरमौटा, मंझरिया, छेरियहवा, कुर्मी टोला, रामनगर, सोहसा आदि गांवों के लोग आते जाते हैं। ग्रामीण धर्मेंद्र सिंह, उमेश राव, अशोक वर्मा, शशिकांत ओझा, बबलू राव, अखिलेश ओझा, प्रमोद शर्मा, ब्रजेश कुमार सिंह आदि का कहना है कि सोहसा मठिया चौराहे से बैदौली चौराहे तक सड़क पिच हो जाए, तो आधा दर्जन गांवों के लोगों को यात्रा करने में सहूलियत के साथ समय की बचत भी होगी। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: जल्द...