कुशीनगर, नवम्बर 15 -- Kushinagar News: कुशीनगर। छठ पूजा के दौरान नदी, तालाबों और जलाशयों में बढ़े जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। अत्यधिक बारिश के कारण जिले के विभिन्न जलस्रोतों में पानी बढ़ा हुआ है। ऐसे में अर्घ्य देने के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी हादसे का कारण बन सकती है। डीएम संजय चौहान ने 15 व 16 नवंबर को मनाये जाने वाले छठ महापर्व को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए लोगों से प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। डीएम ने कहा कि छठ पूजा के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नदी, तालाबों और घाटों पर पहुंचते हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: छठ महापर्व : 343 जगहों पर तैनात किए गए हैं दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी ऐसे में घाटों पर निर्धारित बैरिकेडि...