कुशीनगर, सितम्बर 17 -- Kushinagar News: डिबनी बंजरवा, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग गांव के भेड़ीहारी टोला में मंगलवार की देर रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से हुई मारपीट में 60 वर्षीय ईश मुहम्मद गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमकुहीराज ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- Chapra News: मढ़ौरा के चनना में लाठी-डंडे से पीटकर बुजुर्ग की हत्याघटना की जानकारी घटना के बाद पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जाता है कि मंगलवार शाम गांव में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान 11 वर्षीय आदर्श पुत्र विजय गौड़ और ईश मुहम्मद के 12 वर्षीय पौत्र रहीम के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखत...