कुशीनगर, जुलाई 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। तीन साल पूर्व कसया में एक स्वर्ण दुकानदार के पास एक महिला आभूषण गिरवी रखी थी। महिला ने धीरे धीरे रुपये चुका दिए मगर दुकानदार ने महिला का आभूषण नहीं दिया और कसया से फरार हो गया। महिला पता लगाते हुए खोटही गांव के भिटौली पहुंची और उसे खोज निकाला। रूपये व जेवरात मांगने पर दुकानदार ने विवाद कर लिया। महिला चोटिल हो गई। महिला ने रामकोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपना इलाज करा रामकोला थाने में तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की है।रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खोटही टोला भिटौली गांव के समीप एक दलित महिला ने कसया के कसाडा चौराहे का दुकानदार के यहां तीन वर्ष पूर्व अपने आभूषण गिरवी रखा था। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: सलेमगढ़ में हुई लूट की घटना पुलिस की जांच में निकला फर्जी महिला ...