Kushinagar News: बंद पड़े मकान को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी व बर्तन ले उड़े
कुशीनगर, जुलाई 22 -- Kushinagar News: फाजिलनगर, हिन्दुस्तान संवाद। चौराखास थाना क्षेत्र के रामपुरा उर्फ खुशहाल टोला गांव में बंद पड़े एक मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए नकदी और घरेलू बर्तन चोरी कर लिया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह उस समय हुई, जब मकान मालिक घर की देखरेख के लिए वहां पहुंचा।गांव निवासी गुलशन तिवारी का ग्राम सभा में दो मकान हैं। इनमें से एक मकान अधिकतर समय बंद रहता है, जबकि वह समय-समय पर उसकी देखरेख के लिए जाते रहते हैं। बुधवार सुबह जब उन्होंने मकान का ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो एक कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे की तलाशी लेने पर पुराना फूल का बर्तन सेट और एक पेटी में रखे करीब 50 हजार रुपये गायब मिले। पीड़ित ने आशंका जताई है कि चोर छत के रास्ते मकान में घुसे और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.