कुशीनगर, अक्टूबर 17 -- Kushinagar News: कुशीनगर। हाटा कोतवाली क्षेत्र के बंचरा से पैकौली तक कई दिनों से एक बंदर का उत्पात लोगों के लिए मुसीबत बन गया है। बीते एक सप्ताह में बंदर करीब सात लोगों को काटकर घायल कर चुका है। लगातार हो रहे हमलों से राहगीरों और स्कूली बच्चों में दहशत है। इसके बावजूद बंदर को पकड़ने के लिए अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से लोग काफी भयभीत हैं।शुक्रवार को बंदर ने पैकौली निवासी मनीष चौरसिया व अन्य दो लोगों हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इससे पहले उमा, सरोज, शुभम सहित अन्य लोगों पर भी बंदर हमला कर चुका है। लगातार हमलों के कारण लोगों को रास्ते से आने जाने में डर लग रहा है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों और जरूरी काम से घरों से निकलने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। लोगों को आशंका रहती है कि बंदर अचानक हमला न कर दे। क्षेत्र के ...