कुशीनगर, अक्टूबर 12 -- Kushinagar News: कुशीनगर। बाढ़ का दंश झेल चुके रेता वासियों की जिंदगी फिर पटरी पर लौट आई है। लोग अपने दिनचर्या में लग गए हैं। पिछले हफ्ते गंडक नदी का डिस्चार्ज बढ़ने से रेता क्षेत्र के कई गांव बाढ़ से प्रभावित थे। बाढ़ पीड़ित सुरक्षित स्थानों पर शरण लिए हुए थे। डिस्चार्ज घटने के बाद अब गांवों से पानी निकलने लगा है, जिसके चलते लोग अपने घरों को लौटने लगे हैं।पिछले हफ्ते वाल्मीकि गण्डक बैराज से 5 लाख 49 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़े जाने से खड्डा रेता क्षेत्र के ग्राम शिवपुर, मरिचहवा, हरिहरपुर, नारायनपुर, महादेवा, सालिकपुर सहित आदि गांवों में बाढ आ गई थी। इससे लोगों को मकानों के उपर व ऊंचे स्थानों पर शरण लेना पड़ा। डिस्चार्ज घटने के बाद गांव से बाढ का पानी निकलने के पर बाढ़ प्रभावित अपने गांव लौटने लगे हैं। वहीं जिनक...