Kushinagar News: फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र के उच्चीकरण की विधायक ने सदन में उठाई मांग
कुशीनगर, अगस्त 6 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। फाजिलनगर के विधायक सुरेन्द्र कुमार कुशवाहा ने विधानसभा में स्थानीय विद्युत उपकेंद्र की बदहाल स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए इसके शीघ्र उच्चीकरण और कर्मचारियों के लिए नए आवासीय भवनों के निर्माण की मांग की है। उन्होंने सरकार का ध्यान उपकेंद्र में व्याप्त समस्याओं की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में बिजली व्यवस्था और कर्मचारियों की सुरक्षा दोनों प्रभावित हो रही हैं।
उपकेंद्र की स्थिती विधायक ने सदन में बताया कि फाजिलनगर विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कई दशक पहले हुआ था। समय के साथ मुख्य सड़क का स्तर ऊंचा हो जाने से उपकेंद्र का परिसर सड़क की अपेक्षा काफी नीचे हो गया है। इसका परिणाम यह है कि मामूली बारिश में भी पूरे परिसर में जलभराव हो जाता है। पानी भरने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.