कुशीनगर, अक्टूबर 22 -- Kushinagar News: कुशीनगर। डीएम ने अधिकारियों को किसानों की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिये हैं। उन्होंने किसानों से पराली नहीं जलाने और उसका वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन करने की भी अपील की है। डीएम ने कहा कि किसानों से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाए और उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाये। पराली प्रबंधन पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि फसल अवशेष जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। अधिकारियों को पराली के उचित प्रबंधन के साथ उसकी बिक्री की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को आर्थिक नुकसान न हो।उन्होंने यह भी पढ़ें- Bahraich News: खेतों में पराली जलाई तो भरना पड़ेगा 30 हजार तक हर्जाना केले की फसल को हुए न...