कुशीनगर, नवम्बर 4 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित एआरटीओ कार्यालय के बाहर ऑनलाइन दुकानों की आड़ में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाले दो संचालकों को रवींद्रनगरधूस थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो लैपटॉप, दो फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, एक प्रिंटर, दो मोबाइल फोन व 4800 रुपये नगद बरामद किए हैं।पुलिस को मुखबिर जरीए से सूचना मिली थी कि एआरटीओ कार्यालय के बाहर संचालित कुछ ऑनलाइन दुकानों पर फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जा रहे हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दुकानों पर जांच-पड़ताल की। इस दौरान दो संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: फर्जी डीएल बनाने की शिकायत पर दो ऑनलाइन संचालक हिरासत में जांच में फर्जी ड्...