कुशीनगर, अगस्त 27 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। निजी विद्यालयों में बच्चों का दाखिला कराने से पहले अभिभावकों को स्कूल की मान्यता के संबंध में पूरी जानकारी मिल सके, इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है। अब प्राइवेट स्कूल संचालकों को विद्यालय के मुख्य गेट के साथ बच्चों के स्कूली बस पर भी मान्यता की पूरी जानकारी अंकित करानी होगी। इसमें विद्यालय की मान्यता संख्या के साथ यह भी स्पष्ट करना होगा कि स्कूल किस कक्षा तक संचालन के लिए मान्यता प्राप्त है।

नई व्यवस्था की जानकारी पडरौना ब्लॉक में कुल 159 विद्यालय मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालय संचालित हैं। बीईओ पडरौना सुरेंद्र बहादुर सिंह ने क्षेत्र के सभी प्राइवेट स्कूल संचालकों को पत्र जारी नई व्यवस्था को लागू किया है। इस व्यवस्था के तहत निजी विद्यालयों के मुख्य गेट औ...