कुशीनगर, सितम्बर 5 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय फिन स्विमिंग प्रतियोगिता में कुशीनगर के कोहड़ा निवासी भाई व बहन ने पदक जीत कर गांव का नाम रोशन किया है। बहन ने रजत और भाई ने कांस्य पदक जीत कर जिले का मान बढ़ाया है।

छात्राओं का प्रदर्शन कुशीनगर के कसया तहसील ग्राम कोहड़ा निवासी होनहार तैराक श्रेजल गुप्ता पुत्री अरविंद गुप्ता ने प्रदेश स्तरीय फिन स्विमिंग प्रतियोगिता-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप-डी के तहत 200 मीटर के फिन स्विमिंग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया है। वहीं श्रेजल के भाई आयुष गुप्ता ने ग्रुप-ई के तहत 200 मीटर के फिन स्विमिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक अपने नाम कि...