कुशीनगर, अक्टूबर 16 -- Kushinagar News: पडरौना, निज संवाददाता। नगर में गुरुवार को मां दुर्गा प्रतिमा लेने आये युवक की पिकअप की ठोकर से मौत हो गयी। गांव के ही दूसरे पंडाल के आयोजकों ने पिकअप चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। दूसरी ओर युवक की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पडरौना कोतवाली क्षेत्र के जंगल बनवीरपुर निवासी कुंवर कुशवाहा 27 वर्ष पुत्र प्रसाद कुशवाहा अपने गांव में सजे पंडाल में स्थापित करने को आयोजकों के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा लेने पडरौना आया हुआ था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर प्रतिमा लेकर कुछ लोग ट्रॉली पर बैठे हुए थे जबकि कुछ लोग ट्रॉली के पीछे-पीछे जयघोष करते हुए चल रहे थे। कुंवर भी ट्रॉली के पीछे पैदल ही चल रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली अभी बावली चौक के पास पहुंची थी तभ...