कुशीनगर, अक्टूबर 13 -- Kushinagar News: कुशीनगर। निज संवाददाता तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अवरवा सोफीगंज निवासी किशोरी सोनाली (16) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।इसके बाद चिकित्सकों ने विसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेज दिया है।बीते शनिवार की भोर में करीब तीन बजे सोनाली फाजिलनगर कस्बे में स्थित अपने किराये के मकान से कहीं चली गई थी। वह अपने पिता विनोद गोंड और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कस्बे में रहती थी। उसी दिन सुबह करीब 11 बजे सोनाली की मां को सूचना मिली कि उनकी बेटी समउर रोड पर बेहोशी की हालत में पड़ी है। सूचना मिलने पर पहुंची मां ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इसके बाद परिजन शव ...