Kushinagar News: पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर व बिजली का पोल क्षतिग्रस्त, 12 घंटे गुल रही बिजली
कुशीनगर, जुलाई 18 -- Kushinagar News: बरवा रतनपुर, हिन्दुस्तान संवाद।बारिश के बीच बरवा रतनपुर गांव के बनवारी छपरा टोला में शुक्रवार की देर रात सूखा पेड़ ट्रांसफार्मर पर गिरने से ट्रांसफार्मर और एक बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद पूरे टोले की बिजली आपूर्ति करीब 12 घंटे तक बाधित रही। इससे सैकड़ों उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।रात करीब 11 बजे हुई घटना के बाद पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। बिजली से चलने वाले घरेलू उपकरण बंद हो गए और उमस भरे मौसम में लोगों को काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह बिजली विभाग को सूचना दी। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और मरम्मत कार्य शुरू किया। ग्रामीण गोविंद चौधरी, रिंकू मद्धेशिया और श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सूखा पेड़ गिरने से ट्रांसफार्मर और पोल दोनों क्षतिग्रस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.