कुशीनगर, अगस्त 6 -- Kushinagar News: पडरौना। एसपी केशव कुमार के निर्देश पर मिशन शक्ति केन्द्र महिला थाना द्वारा एक सराहनीय पहल के तहत थाना सेवरही व थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र के रहने वाले दो जोड़ों के मध्य आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया। प्रार्थना पत्र के आधार पर पति-पत्नी को मिशन शक्ति केन्द्र, महिला थाना पर तलब किया गया था। परामर्श के दौरान पति- पत्नी के बीच आपसी बातों को लेकर काफी दिनों से उत्पन्न मनमुटाव के कारणों पर विस्तृत चर्चा की गई। मिशन शक्ति टीम द्वारा पति-पत्नियों को समझा- बुझाकर आपसी सहमति से सुलह कराया गया। मिशन शक्ति टीम में थानाध्यक्ष चंदा यादव, सिपाही सबिता सिंह, पार्वती गौतम व प्रिया सिंह आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- दंपति में हुई सुलह ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...