कुशीनगर, अगस्त 23 -- Kushinagar News: कुशीनगर। सोहसा मठिया बाजार में खजुरिया नहर शाखा और अमरपुर-नैकाछपरा माइनर पर स्थित पुलिया की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे इस मार्ग से रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों, स्कूली छात्र-छात्राओं और दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों के सामने दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलिंग टूटने से पुलिया के किनारे सुरक्षा व्यवस्था कमजोर हो गई है। रात के समय स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। क्षेत्र के मंटू राव, मुन्ना पटेल, अंकित मद्धेशिया, अखिलेश ओझा, जितेंद्र राव और मोलई यादव समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया की रेलिंग काफी समय से क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग से दर्जनों गांवों के लोग रोजाना आवागमन करते हैं। स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से विद्यालय आते-जाते हैं। ऐसे में क्षतिग्रस्त रेलिंग की...