कुशीनगर, जुलाई 26 -- Kushinagar News: पिपराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। बाढ़ से सुरक्षा के साथ-साथ तटबंध क्षेत्र के गांवों के लोगों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग भी बांध ही है। बांध की बदहाल स्थिति और आवागमन की कठिनाइयों को देखते हुए ग्रामीणों ने जवही दयाल में बैठक कर पीपा पुल की व्यवस्था और सड़क के निर्माण व मरम्मत की मांग उठाई।

ग्रामीणों की चिंताएँ बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि बांध के उस पार जाने के लिए समुचित व्यवस्था नहीं होने से किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों और आम लोगों को प्रतिदिन भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बाजार, अस्पताल और स्कूल तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र की सड़क को सुदृढ़ और सुरक्षित बनाने के साथ ही प्राथमिकता के आधार पर पीपा पु...