Kushinagar News: पीडीएस में पारदर्शिता को हर राशन दुकान का होगा भौतिक सत्यापन
कुशीनगर, जुलाई 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर। निज संवाददाता डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध बनाने के लिए जुलाई से सितंबर माह तक विशेष निगरानी व्यवस्था लागू करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले की सभी उचित दर दुकानों पर वितरण से पहले नामित नोडल अधिकारी खाद्यान्न की मात्रा और गुणवत्ता का भौतिक सत्यापन करेंगे। सत्यापन रिपोर्ट तत्काल संबंधित एसडीएम को भेजी जाएगी तथा वितरण के दौरान पर्यवेक्षणीय अधिकारी मौके पर मौजूद रहेंगे।डीएम ने भारतीय खाद्य निगम से खाद्यान्न प्रेषण की रीयल-टाइम ऑनलाइन फीडिंग, ई-पॉस ऐप के माध्यम से रिसीविंग और पूर्ति व विपणन निरीक्षकों द्वारा मौके पर सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र की प्रत्येक उचित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.