कुशीनगर, अगस्त 31 -- Kushinagar News: कुशीनगर। पटहेरवा क्षेत्र के पिपरा कनक चौराहे पर 11 हजार विद्युत सप्लाई के लिए लगा लोहे का पोल पूरी तरह जर्जर व क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे की आशंका को देखते हुए गाव के एक युवक ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर पोल बदलने की मांग की है।विद्युत उपकेंद्र पटहेरवा से मीर बिहार, खुद्दी टोला, शाह टोला आदि गांवों में सप्लाई के लिए जाने वाली हाईटेंशन लाइन का यह पोल पिपरा कनक चौराहे पर लगा है। पोल के नीचले हिस्से का लोहा गलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। पिपरा कनक निवासी शमसुल होदा ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत करते हुए बताया कि चौराहे पर लगा पोल जर्जर हो चुका है। बरसात के मौसम में तेज बारिश व आंधी में यह कभी भी गिर सकता है, जिससे भारी जान-माल का नुकसान हो सकता है। कई बार विद्युत विभाग ...