कुशीनगर, सितम्बर 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर। विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावली को शुद्ध, अद्यतन व त्रुटिरहित बनाने को लेकर एडीएम वैभव मिश्रा ने बताया कि निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन में कुल 3433 मतदाताओं में से 946 मतदाताओं के नाम और विवरण में संशोधन किया गया है। हालांकि वर्तमान निर्वाचक नामावली में अभी तक किसी भी मतदाता का नाम न तो जोड़ा गया है और न ही हटाया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने स्तर पर मतदाता सूची का अवलोकन करने की अपील की हे। उन्होंने नाम जोड़ने और अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने की प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग देने को कहा। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: निर्वाचक नामावली को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल:एडीएम उन्होंने कहा कि न...