कुशीनगर, अक्टूबर 15 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। पडरौना ब्लॉक के तुर्कपट्टी फाल चौराहे से कुबेरस्थान जाने वाली सड़क के किनारे पानी की टंकी के पाइप में लीकेज होने से लगातार पानी बह रहा है। इससे सड़क पर पानी जमा हो रहा है और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। करीब दो माह से बनी इस समस्या के कारण आसपास की दुकानों के सामने भी पानी फैल रहा है, जिससे दुकानदारों के कारोबार पर असर पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: प्रताप मार्केट गुड़ मंडी में 25 दिन से पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त पाइप लीकेज से सड़क पर जमा हो रहा पानी स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि पाइप लीकेज की समस्या को लेकर जल निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों को कई बार फोन के माध्यम से सूचना दी गई है। इसके अलावा कई लोगों ने ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई ...