कुशीनगर, जुलाई 25 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। विशुनपुरा ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय जटहा बाजार का नया भवन पिछले पांच साल से बन कर तैयार होने के बावजूद अब तक विभाग को हैंडओवर नहीं हो सका है। इसके चलते कक्षा 6, 7 और 8 के छात्र-छात्राएं जर्जर और असुरक्षित भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं।प्रत्येक नए शैक्षिक सत्र में बच्चों और अभिभावकों को उम्मीद रहती है कि इस बार नए भवन में पढ़ाई शुरू होगी, लेकिन उनकी उम्मीद हर साल टूट जाती है। गांव के आलोक गुप्ता ने बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की है। इसके अलावा आईजीआरएस के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करा नए भवन में पढ़ाई शुरू कराने की मांग की, ताकि बच्चों को सुरक्षित वातावरण मिल सके। यह भी पढ़ें- Khagaria News: निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी शिक्षा भवन का निर्म...