कुशीनगर, नवम्बर 20 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। बेहतर नौकरी और एक हजार डॉलर प्रतिमाह वेतन का झांसा देकर म्यांमार बुलाए गए कुशीनगर के दो युवकों समेत बिहार के एक युवक की छह महीने की दुश्वारियां आखिरकार खत्म हो गईं। पहाड़ियों और जंगलों के बीच स्थित साइबर ठगी के अड्डे पर जबरन काम कराने, फिरौती के लिए प्रताड़ित किए जाने और रिहाई के बाद तीन महीने 10 दिन तक जेल में रहने की पीड़ा झेलने के बाद तीनों युवक सकुशल स्वदेश लौट आए हैं। घर पहुंचने पर परिजनों की आंखें खुशी से छलक उठीं। युवकों की वतन वापसी में आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' की लगातार चलाई गई मुहिम और राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह की पहल अहम साबित हुई है। स्वदेश लौटने के बाद युवकों ने पूरी आपबीती साझा की और मदद के लिए सांसद व 'हिन्दुस्तान' के प्रति आभार जताया।

नौकरी का झांसा द...