कुशीनगर, जुलाई 17 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। पिपराघाट से विरवट को जोड़ने वाले एपी बांध पर करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से कराए गए उच्चीकरण एवं सॉलिंग-खड़ंजा निर्माण कार्य की पहली ही बारिश में पोल खुल गई है। जवही गांव के सामने कई स्थानों पर रेन कट होने से खड़ंजा और मिट्टी बह गई है। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता के साथ ही विभागीय निगरानी पर भी सवाल उठने लगे हैं।

निर्माण कार्य का व्यय वर्ष 2024-25 में किमी 4.000 से 5.500 तक बांध के उच्चीकरण एवं सॉलिंग-खड़ंजा निर्माण पर करीब 19 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। लेकिन बारिश शुरू होते ही कई स्थानों पर कटान होने लगा। खास बात यह है कि आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने एक जुलाई के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर के बाद विभाग ने मरम्मत कराकर स्थिति सामान्य होने ...