Kushinagar News: पशुपालक का घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम
कुशीनगर, सितम्बर 26 -- Kushinagar News: खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद। खड्डा थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी पशुपालक रामनरेश यादव (55) की आग में झुलसने के बाद गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान गुरुवार को मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद देर शाम शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। नम आंखों से परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
आग लगने की घटना बीते रविवार को रामनरेश के पशुबाड़े में अलाव से अचानक आग लग गई थी। पशुबाड़े में बंधी भैंसों को बचाने के लिए रस्सी काटने के दौरान रामनरेश आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए थे। मौके पर जुटे लोगों ने उन्हें इलाज के लिए रविंद्रनगर धूस स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां पांच दिन तक उपचार के बाद गुरुवार सु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.