कुशीनगर, सितम्बर 26 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। परिवार छोटा रखने की सोच कुशीनगर में कायम है, लेकिन परिवार नियोजन के साधनों की पसंद बदलती नजर आ रही है। पांच साल में गर्भनिरोधक का कोई भी साधन अपनाने वाली महिलाओं का अनुपात 64.2 से घटकर 62.5 फीसदी रह गया। सबसे बड़ा बदलाव आधुनिक साधनों के इस्तेमाल में दिख रहा है, जो 48.5 फीसदी से घटकर 33.8 फीसदी हो गया है। इसके उलट पारंपरिक तरीकों पर निर्भरता 15.7 से बढ़कर 28.6 फीसदी पहुंच गई है। यह आंकड़ें बताते हैं कि परिवार नियोजन की जरूरत बनी रहने के बावजूद साधन चुनने का तरीका अब तेजी से बदल रहा है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 के आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान में विवाहित 15 से 49 वर्ष की महिलाओं में 62.5 फीसदी ने किसी न किसी गर्भनिरोधक साधन का इस्तेमाल किया। जबकि एनएफएचएस-5 में य...