कुशीनगर, जुलाई 2 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। नगर पंचायत की ओर से क्षेत्र के परसौनी-जोगिया संपर्क मार्ग पर लगातार कचरा एवं ठोस अपशिष्ट डंप किए जाने से ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हो गया है। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: सड़क की पटरी पर कूड़ा डंप होने से परेशानीकचरे से फैली दुर्गंध सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी मात्रा में कचरा जमा होने से दुर्गंध फैल रही है। इससे राहगीरों, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग की स्थिति को लेकर आसपास के गांवों के लोगों में नाराजगी है।स्थानीय निवासियों की राय ग्रामीणों का कहना है कि नगर पंचायत का अधिकांश कचरा वाहनों के माध्यम से लाकर परसौनी-जोगिया मुख्य मार्ग के किनारे डंप किया जा रहा है। लगातार कचरा गिराए जाने से सड़क के आसपास गंदगी का अंबार लग गया है और क...