कुशीनगर, अगस्त 17 -- Kushinagar News: कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के पनियहवा में सपा नेता पवन दुबे के नेतृत्व में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के मलहिया, नरकहवा, रामनगर, दरगौली, रामपुर जंगल, बोधी छपरा अहिरौली आदि गांवों के लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं उपचार का लाभ उठाया । इस हेल्थ कैंप में कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोलॉजी, आर्थोलॉजी एवं जनरल फिजीशियन की देखरेख में ग्रामीण अंचल के जरूरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क परामर्श, परीक्षण एवं दवा उपलब्ध कराई गई। शिविर में 1207 व्यक्तियों ने उपचार हेतु पंजीकरण कराकर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लिया। इस हेल्थ कैंप का उद्घाटन सपा नेता मनोज गुप्ता द्वारा किया गया। शिविर में उमेश जायसवाल, सुभाष जायसवाल, इंद्रेश निषाद, ओमप्रकाश निषाद, मुन्ना जायसवाल, अवधेश निष...