कुशीनगर, नवम्बर 19 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। पडरौना शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने की दिशा में एक और पहल हुई है। मुख्य पश्चिमी गंडक नहर पर बलूचहां पुल के बगल में नया पुल बनाया जाएगा।

नए पुल को मिली मंजूरी राज्यसभा सांसद आरपीएन सिंह की पहल और सदर विधायक मनीष जायसवाल के प्रयासों से इसे मंजूरी मिली है। करीब 4.87 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल के तैयार होने से संकरे पुराने पुल पर आवागमन का दबाव कम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी। नया पुल 12.5 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा लघु सेतु होगा। इसके निर्माण की जिम्मेदारी प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है। लंबे समय से बलूचहां पुल की संकरी चौड़ाई लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। इस मार्ग से आसपास के कई गांवों के लोगों के साथ ही स्कूली बच्चों का...