कुशीनगर, सितम्बर 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देश पर 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जनपद न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर संजीव कुमार त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को दीवानी न्यायालय कुशीनगर, पडरौना तथा वाह्य न्यायालय कसया के परिसर में किया जाएगा। इसके लिए संबंधित स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। लोक अदालत में ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित कराया जाएगा, जिनमें दोनों पक्ष आपसी सहमति और सुलह-समझौते के माध्यम से विवाद समाप्त करना चाहते हैं। यह...