कुशीनगर, सितम्बर 19 -- Kushinagar News: कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। हाईवे किनारे स्थित तमकुही ब्लॉक का पटहेरिया चौराहा क्षेत्र के लोगों का प्रमुख बाजार बन गया है। आसपास के करीब पंद्रह से अधिक गांवों के लोग नियमित रूप से खरीदारी के लिए यहां पहुंचते हैं। इसके अलावा बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से भी लोग बड़े शहरों की यात्रा करने के लिए पटहेरिया चौराहे पर पहुंचकर वाहनों का इंतजार करते हैं। बावजूद इसके चौराहे पर सुलभ शौचालय की सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।पटहेरिया चौराहे पर नरायनपुर, बलुआ तकिया, रजवटिया, बलुआ शमशेर शाही, बभनौली, नवका टोला, बसंतपुर, सेंदुरिया, फतनपट्टी, गगलवा, मोगलपुरा, महुआवां सहित करीब पंद्रह से अधिक गांवों के लोग नियमित रूप से बाजार करने आते हैं। इन गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों और बिहा...