कुशीनगर, अक्टूबर 8 -- Kushinagar News: कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के अमरवा बुजुर्ग में मकान का लिंटर डालने को लेकर हुई मारपीट, तोड़फोड़ और रुपये ले जाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने तीन माह बाद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। अमरवा बुजुर्ग निवासी रामानंद राय ने न्यायालय में दाखिल प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि 22 मई 2025 को वह अपनी निजी भूमि पर बने मकान का लिंटर डलवा रहे थे। इस दौरान पड़ोसी महातम, उनकी पत्नी सुरसती, पुत्री प्रियंका, विनीता व रामपति पत्नी मोतीचंद प्रजापति लाठी-डंडा व रॉड लेकर पहुंचे और लिंटर डालने से रोकने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की।पीड़ित का आरोप है कि शोर सुनकर आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए घर में रखा...