कुशीनगर, अक्टूबर 13 -- Kushinagar News: पिपराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। एपी तटबंध अहिरौलीदान के खैरखुटा के बाद अब नोनिया पट्टी में भी गंडक नदी का दबाव बढ़ता जा रहा है। नदी लगातार कटान करते हुए आबादी के करीब पहुंच गई है। नोनिया पट्टी में श्रीराम शाह के मकान से महज 10 मीटर की दूरी पर नदी की धारा बह रही है। इससे तटबंध किनारे बसे परिवारों में दहशत है। ग्रामीणों को डर सता रहा है कि कटान की रफ्तार इसी तरह जारी रही तो उनके घर कभी भी नदी की धारा में समा सकते हैं। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: घरों की सफाई और फसल बचाने में जुटे बाढ़ पीड़ितकटान से घरों पर मंडराया खतरा नदी के लगातार कटान से तटबंध किनारे बसे परिवारों के सामने अपने आशियाने बचाने के साथ ही सुरक्षित ठिकाने की चिंता खड़ी हो गई है। सिंचाई विभाग की ओर से जनक, हरिशंकर, सुग्रीव सिंह, हिसाबी लाल...